✦ साप्ताहिक संवाद सभा समाचार ✦
08 नवंबर 2026, (रविवार)

Facebook Link:
दीपावली पर्व के पावन अवसर पर संवाद सभा स्थगन
दीपों के आलोक, मंगलकामनाओं और उल्लास से आलोकित दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर दिनांक 8 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाली ‘महाकवि जयशंकर प्रसाद साहित्य–संस्कृति संवाद सभा’ का नियमित आयोजन स्थगित रहा।
दीपावली का यह प्रकाश-पर्व समस्त साहित्यप्रेमियों, संस्कृति-साधकों एवं संवाद सभा से जुड़े सभी सुधीजन के जीवन में ज्ञान, चेतना, सृजनशीलता और मंगल का प्रकाश प्रस्फुटित करे—इसी शुभेच्छा के साथ आप सभी को हार्दिक शुभ दीपावली।
संवाद का यह साहित्यिक–सांस्कृतिक क्रम आगामी रविवार को पुनः उसी उत्साह, आत्मीयता और वैचारिक गरिमा के साथ जारी रहेगा।
महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट
साहित्य–संस्कृति संवाद सभा
@all

No comments:
Post a Comment