Sunday, 27 September 2026

“जयशंकर प्रसाद के साहित्य में मनोवैज्ञानिक चेतना”

 ✦ साप्ताहिक संवाद सभा समाचार ✦

 27 सितंबर 2026 (रविवार)









Facebook Link:

https://www.facebook.com/share/v/1BNMr81Bn2/


🌿 कार्यक्रम सारांशिका (कार्यवृत्ति) 🌿


🏛️ महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट द्वारा आयोजित

🌸 साहित्यिक–सांस्कृतिक संवाद सभा 🌸


📖 संवाद सभा का विषय

“जयशंकर प्रसाद के साहित्य में मनोवैज्ञानिक चेतना”

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


📅 27 सितंबर 2026, रविवार

⏰ सायं 4:00 से 6:00 बजे तक

💻 Google Meet के माध्यम से


🎙️ गहन मनोवैज्ञानिक आयामों पर सार्थक संवाद के लिए हमारे बीच उपस्थित रहें।

🌸 मुख्य अतिथि / वक्ता 🌸


१. डॉ. राजश्री लक्ष्मण तावरे

    सहायक प्राध्यापक, हिंदी विभाग

    शंकरराव पाटील महाविद्यालय, भूस , जि. धाराशिव, महाराष्ट्र



२. प्रो. पीतांबर दास

    आचार्य, दर्शन एवं योग विज्ञान विभाग एवं संकाय अध्यक्ष, चिकित्सा विज्ञान संकाय

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी


💫 विशेष आकर्षण-


📖 प्रसाद-साहित्य के मनोवैज्ञानिक आयामों पर विमर्श

💬 प्रश्नोत्तर एवं मुक्त संवाद

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

🪔 आयोजक मंडल

अवधेश कुमार गुप्ता, डॉ. कविता प्रसाद और डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


🔸 कार्यक्रम का आरंभ डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी द्वारा परिचय सत्र से हुआ। इसमें उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित मुख्य वक्ताओं सहित समस्त अतिथियों एवं संस्था का परिचय दिया।


🌺 कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीया प्रो. कुसुम शर्मा जी के वाणी-वंदन से हुआ।


🔸 तत्पश्चात संस्था के आयोजक श्री अवधेश कुमार गुप्ता जी द्वारा मुख्य अतिथियों सहित उपस्थित समस्त साहित्य-प्रेमियों का स्वागत एवं संस्था का परिचय प्रस्तुत किया गया।


इसके पश्चात प्रथम वक्ता के रूप में आदरणीया डॉ. राजश्री लक्ष्मण तावरे जी ने प्रसाद के संपूर्ण साहित्य की चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक रचना को मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया। उन्होंने कहा कि जयशंकर प्रसाद की प्रत्येक रचना को मनोवैज्ञानिकता के धरातल पर प्रतिष्ठित पाया जा सकता है।

📖 जयशंकर प्रसाद की रचनाओं को पढ़ते समय मैंने पाया कि प्रसाद की रचनाओं में सिर्फ घटना ही नहीं होती, बल्कि घटनाओं के पीछे मनुष्य के अंतर्द्वंद्व की मनोवैज्ञानिक कथा चलती रहती है। जहाँ अंतर्द्वंद्व, प्रेम, घृणा, ईर्ष्या, चिंता, आशा—ये सारे मनोवैज्ञानिक तत्व घटना के भीतर चलते रहते हैं, तो यह प्रसाद जी के साहित्य का एक बहुत ही व्यापक परिदृश्य है, जिसे हम पढ़ते समय महसूस करते हैं। वे मनुष्य के भीतर चलने वाले उन सूक्ष्म मनोवैज्ञानिक तत्वों को देख लेते हैं, जान लेते हैं, समझ लेते हैं और उनका चित्रांकन करते हैं। मनोवैज्ञानिक भी तो यही करता है।


🔸 इसके पश्चात द्वितीय वक्ता के रूप में प्रो. पीतांबर दास जी ने कहा कि जयशंकर प्रसाद का साहित्य मनोवैज्ञानिक चेतना के धरातल पर स्थित है, जो दो रूपों में दिखाई पड़ती है। एक है जड़ और दूसरा है चेतना।

उन्होंने कहा कि जब मनुष्य बुद्धि और हृदय को साथ लेकर चलता है, तो उसके विकास की गति तय होती है। इसे कामायनी को पढ़ते हुए आसानी से समझा जा सकता है। यह जीवन का मनोविज्ञान है। वह अपने विचारों के द्वारा समस्या का समाधान करता है। ठीक उसी प्रकार से जयशंकर प्रसाद जी ने भी साहित्य के द्वारा मनोवैज्ञानिक धरातल पर समाज की उन तमाम विसंगतियों का समाधान करने का प्रयास किया, जिससे समाज को एक नई दिशा प्राप्त हो सके।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

💬 प्रश्नोत्तरी सत्र


❖ प्रथम प्रश्न के रूप में कामाख्या जी ने प्रश्न किया कि,

“अनुभव, अनुभूति और चेतना में क्या अंतर है?”


❖ तत्पश्चात जया ने प्रश्न किया कि,

“चेतन और अवचेतन मन क्या है?”


❖ और प्रकाश राय जी ने प्रश्न किया कि,

“प्रसाद जी अद्वैत शैव दर्शन के अलावा और किन-किन दर्शनों से प्रभावित थे? नाम बताइए।”


🌿 सभी के द्वारा किए गए प्रश्नों का उत्तर मुख्य वक्ताओं द्वारा अत्यंत संतोषजनक ढंग से दिया गया। उनके द्वारा दिए गए उत्तरों से सभी संतुष्ट हुए एवं सभी का मार्गदर्शन हुआ।


प्रश्नों की चर्चा-परिचर्चा के साथ ही प्रो. कुसुम शर्मा जी ने भी दिए गए विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि किस तरह से प्रसाद जी का साहित्य मनोवैज्ञानिक स्तर पर व्यक्ति के मन को स्पर्श करता है, चाहे वह स्त्री पात्र हो या पुरुष पात्र। जीवन में हर कोई तनाव से घिरा रहता है और उन समस्याओं को हल करने की कोशिश करता है। ऐसे में प्रसाद का साहित्य ऊर्जा के साथ समाधान का एक नया मार्ग प्रशस्त करता है।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━


🎙️ कार्यक्रम का संचालन

संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कुशल संचालन का कार्य बहुत ही दक्षता से संपन्न किया।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━


🙏 कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन 🙏


संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कविता प्रसाद जी द्वारा संपन्न किया गया। उन्होंने सभी वक्ताओं का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने प्रसाद जी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा-परिचर्चा भी की और यह भी कहा कि प्रसाद जी का साहित्य जनमानस को मनोवैज्ञानिक तौर पर सच में एक नई दिशा प्रदान करता है। अगर उनके साहित्य का गंभीरतापूर्वक अध्ययन किया जाए, तो सचमुच में वह जीवन की तमाम समस्याओं का समाधान कर देता है। ऐसे में हमें प्रसाद के साहित्य को अधिक से अधिक पढ़ना चाहिए।


🌺 अंत में, समापन से पूर्व डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी ने कहा कि प्रसाद के संस्थान को और ऊँचाई तक ले जाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं और आगामी भविष्य में प्रसाद साहित्य पर और उत्तम कार्य किए जाएंगे। इन्हीं शब्दों के साथ उन्होंने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।@all



Sunday, 20 September 2026

“प्रसाद की भाषा में प्रसाद गुण”

 ✦ साप्ताहिक संवाद सभा समाचार ✦

 20 सितंबर 2026 (रविवार)







Facebook Link:

https://www.facebook.com/share/v/18R5rGFuRb/


🌺✨ कार्यक्रम सारांशिका (कार्यवृत्ति) ✨🌺

हिंदी दिवस के पावन अवसर पर विशेष संवाद सभा

महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट द्वारा आयोजित
📚 साहित्यिक–सांस्कृतिक संवाद सभा 📚

🌿 संवाद सभा का विषय 🌿

“प्रसाद की भाषा में प्रसाद गुण”

➖➖➖➖➖➖➖➖➖

महाकवि जयशंकर प्रसाद की भाषा के सौंदर्य, सहजता, संवेदना, सांस्कृतिक चेतना एवं साहित्यिक गरिमा को केंद्र में रखकर आयोजित इस विशेष संवाद सभा में साहित्य, भाषा और भारतीय संस्कृति के विविध आयामों पर सार्थक एवं गंभीर विमर्श हुआ।

📅 दिनांक — 20 सितंबर 2026, रविवार
⏰ समय — सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
💻 माध्यम — Google Meet (ऑनलाइन)


🎙️ मुख्य अतिथि / वक्ता


🌟 प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित

प्रोफेसर तथा पूर्व अध्यक्ष, हिंदी विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय।

संस्थापक अध्यक्ष : पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, विश्वविद्यालय।
अतिथि प्रोफेसर — लखनऊ, इलाहाबाद, सागर, बड़ौदा, उज्जैन, गोवा, कोचीन, वर्धा तथा दिल्ली विश्वविद्यालय।

शोध :
‘छायावादी गद्य’ (पीएच.डी.), ‘व्यावहारिक सौंदर्यशास्त्र’ (डी.लिट.)

संपादन :
110 प्रबंधों का निर्देशन, ‘उत्कर्ष उद्भव’, ‘अवधी’, ‘ज्ञानशिखा’, ‘शोध’, ‘कुलसंदेश’, ‘साहित्य भारती’, ‘संचारश्री’, ‘चाणक्य’, ‘प्रभास’, ‘खोज’ आदि।

प्रकाशन :
115 शोध-समीक्षा ग्रंथ एवं लगभग 1000 लेख।

स्नेहोपहार :
‘उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान’ से ‘साहित्य भूषण सम्मान’ व ‘दीनदयाल उपाध्याय सम्मान’; हिंदी साहित्य सम्मेलन से ‘साहित्य वाचस्पति’ उपाधि; इंटरनेशनल सेंटर, कैंब्रिज से ‘इंटरनेशनल मैन ऑफ द ईयर’; ‘अमेरिकन इंस्टीट्यूट’ से ‘डिस्टिग्विश्ड पर्सनैलिटी ऑफ द वर्ल्ड’, विश्व हिंदी सम्मान आदि।


🌸 कार्यक्रम के विशेष आकर्षण

📖 महाकवि जयशंकर प्रसाद के साहित्य एवं विचारों पर गहन विमर्श

🖋️ प्रसाद की भाषा और भाषाई अस्मिता पर विशेष चर्चा

💬 प्रश्नोत्तर सत्र एवं मुक्त विचार-विमर्श


🌺 कार्यक्रम की कार्यवृत्ति

कार्यक्रम अवधेश कुमार गुप्ता, डॉ. कविता प्रसाद और डॉ. महालक्ष्मी केशरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आरंभ डॉ. महालक्ष्मी केशरी द्वारा परिचय सत्र से हुआ। उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित मुख्य वक्ता सहित समस्त श्रोतावृंद का अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की।

इसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ सरिता जी के वाणी-वंदन से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को साहित्यिक एवं आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

तत्पश्चात संस्था के आयोजक श्री अवधेश कुमार गुप्ता जी द्वारा मुख्य अतिथि सहित उपस्थित समस्त साहित्य-प्रेमियों का स्वागत किया गया। उन्होंने महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट के कार्यों एवं संस्था का परिचय प्रस्तुत किया।


🖋️ मुख्य वक्तव्य

तत्पश्चात मुख्य वक्ता प्रोफेसर सूर्यप्रसाद दीक्षित जी ने जयशंकर प्रसाद के साहित्य की गंभीरतापूर्वक विस्तृत चर्चा-परिचर्चा करते हुए “प्रसाद की भाषा में प्रसाद गुण” विषय पर अपना सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया।

अपने वक्तव्य में उन्होंने बताया कि भाषा में तीन गुण होते हैं—

एक है ओज, दूसरा है प्रसाद और तीसरा है माधुर्य।

उन्होंने ओज गुण की व्याख्या करते हुए कहा कि जहाँ भाषा उत्साह से भरी हुई, वीर रस से संचालित और शौर्य प्रधान हो जाती है, वहाँ ओज गुण दिखाई देता है।

जब उत्साह में उमंग की स्थिति होती है तो भाषा भी तदनुसार बदल जाती है। उसमें आवेग होता है। उसमें द्वित्व शब्दों का प्रयोग अधिक होता है। जो महाप्राण ध्वनियाँ हैं, प्रायः कर्कश होती हैं।

उसमें कहीं-कहीं लोकजीवन के शब्द या अपभ्रंश परंपरा से आए हुए शब्दों का बाहुल्य दिखाई देता है।

जब कभी क्रोध की अवस्था में, वीर रस के संचारी भाव से प्रेरित होकर हम अपना संवाद प्रस्तुत करते हैं या बोलते हैं, तो ओज गुण प्रधान हो जाता है।

इसके पश्चात उन्होंने लालित्य तत्व अथवा माधुर्य तत्व की चर्चा करते हुए कहा कि यह राग तत्व से प्रेरित होता है और इसमें प्रेम तथा सौंदर्य विषय-वस्तु के रूप में अधिक प्रभावी रहते हैं।

जाहिर है कि जहाँ प्रेम और सौंदर्य होगा, वहाँ सुकुमारता होगी, वहाँ लालित्य होगा। वहाँ एक विशेष प्रकार की सरसता होगी। वह शब्दावली बड़ी सरस, रोचक और संवेदनशील होती है।

संवेदना भाषा का प्रमुख गुण होता है। लालित्य के प्रसंग में जहाँ कहीं प्रेम भाव या सौंदर्य-चित्रण का बाहुल्य होता है, वहाँ यह सरस तत्व अर्थात् लालित्य तत्व भाषा का प्रधान गुण बन जाता है।

इसके पश्चात उन्होंने प्रसाद तत्व की विस्तृत व्याख्या करते हुए कहा कि दोनों के बीच में जिसको प्रसाद तत्व कहते हैं, उसका अर्थ कहीं-कहीं गलत ले लिया गया है।

कुछ लोगों ने प्रसाद का अर्थ सरल भाषा से निकाला है। दरअसल प्रसाद सरल ही नहीं होता है। प्रसाद वह है जो मन में प्रसन्नता का संचार करता है। जैसे विषाद से विषण्ण बनता है, अवसाद से अवसन्न बनता है, वैसे ही प्रसाद से प्रसन्न बनता है।

जो प्रसन्नचित्त स्थिति में लिखा जाता है और साथ ही साथ सामाजिक, श्रोता, दर्शक तथा पाठक को भी उसी भाव का संचार कर देता है, वह प्रसाद तत्व है। उसमें लालित्य तत्व भी होता है और कहीं-न-कहीं आवेग भी होता है, लेकिन कुल मिलाकर एक विशेष प्रकार की सुवार्ता, जिसे ‘सौरस’ कहा गया है, संस्कृत साहित्य-शास्त्र में उसका प्राधान्य होता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रसाद जी की भाषा मूलतः ऐसे ही प्रसाद तत्व से परिपूर्ण भाषा है।

इसके साथ ही उन्होंने शब्द-शक्तियों की भी विस्तृत व्याख्या की तथा अंततः महाकवि जयशंकर प्रसाद के समूचे साहित्य पर गंभीर चर्चा-परिचर्चा करते हुए अपने वक्तव्य को स्पष्ट किया।

उनके वक्तव्य ने उपस्थित साहित्य-प्रेमियों को प्रसाद जी की भाषा के स्वरूप, उसकी संवेदना, सौंदर्य और साहित्यिक गरिमा को एक नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर प्रदान किया।


💬 प्रश्नोत्तर सत्र

मुख्य वक्तव्य के पश्चात प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया।

इस क्रम में डॉ. वी. बी. पाण्डेय ने प्रश्न किया—

“छायावाद को छायावाद बनाने में प्रसाद जी का योगदान कहाँ तक है?”

प्रश्नकर्ता द्वारा किए गए इस महत्वपूर्ण प्रश्न का उत्तर मुख्य अतिथि प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित जी ने अत्यंत सारगर्भित ढंग से दिया। उन्होंने प्रसाद जी के साहित्यिक योगदान एवं छायावाद के विकास में उनकी भूमिका को विस्तारपूर्वक स्पष्ट किया, जिससे उपस्थित श्रोतावृंद संतुष्ट हुए।

प्रश्नोत्तर सत्र ने संवाद सभा को और अधिक जीवंत एवं विचारोत्तेजक बना दिया।


🎙️ कार्यक्रम का संचालन

संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन डॉ. महालक्ष्मी केशरी ने किया।

उन्होंने कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए एक कुशल संचालन का कार्य बहुत ही प्रभावी ढंग से संपन्न किया। उनके संयोजन से कार्यक्रम का प्रत्येक चरण सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण रूप से आगे बढ़ता रहा।


🙏 कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन

संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन आदरणीया डॉ. कविता प्रसाद जी द्वारा संपन्न किया गया।

उन्होंने मुख्य अतिथि प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित जी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए सभी श्रोतावृंद का धन्यवाद किया।

अपने धन्यवाद ज्ञापन में डॉ. कविता प्रसाद जी ने जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट द्वारा पिछले वर्षों में विभिन्न विश्वविद्यालयों, शहरों एवं प्रदेशों में आयोजित अनेक प्रकार की संगोष्ठियों एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि साहित्य और संस्कृति के प्रति यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि—

“यह क्रम अब टूटने वाला नहीं है, बल्कि भविष्य में और भी विस्तृत होता चला जाएगा।”

उन्होंने भविष्य में इन कार्यक्रमों को हाइब्रिड मोड में आयोजित करने की योजना की भी जानकारी दी, जिससे अधिकाधिक साहित्य-प्रेमी इन संवाद सभाओं से जुड़ सकें।

अंत में डॉ. महालक्ष्मी केशरी ने कार्यक्रम के विराम की घोषणा की।

इस प्रकार हिंदी दिवस के पावन अवसर पर आयोजित यह विशेष साहित्यिक–सांस्कृतिक संवाद सभा महाकवि जयशंकर प्रसाद की भाषा, साहित्य और विचारों पर सार्थक, गंभीर एवं प्रेरणादायी विमर्श के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


🌺 निवेदक

महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट

साहित्य • संस्कृति • विचार • संवाद

🌿 महाकवि जयशंकर प्रसाद की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के सतत संकल्प के साथ। 🌿

@all

Sunday, 13 September 2026

“महाकवि जयशंकर प्रसाद की भाषाई अस्मिता”

 ✦ साप्ताहिक संवाद सभा समाचार ✦

13 सितंबर 2026 (रविवार)




(2)


(1)


🌿✨ कार्यक्रम कार्यवृत्ति ✨🌿

━━━━━━━━━━━
महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट द्वारा आयोजित 
━━━━━━━━━━━

📚 साहित्यिक–सांस्कृतिक संवाद सभा एवं काव्य गोष्ठी 📚

🌿 संवाद सभा का विषय 🌿

“महाकवि जयशंकर प्रसाद की भाषाई अस्मिता”

📅 दिनांक — 13 सितंबर 2026, रविवार
⏰ समय — सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
💻 माध्यम — Google Meet (ऑनलाइन)

━━━━━━━━━━━ 
🎖️ मुख्य अतिथि / वक्ता 
━━━━━━━━━━━

(प्रो.) कुसुम शर्मा
प्रोफ़ेसर पत्राचार एवं जनसंचार विभाग (सेवा निवृत्त),
पूर्व विभागाध्यक्ष, भाषा विभाग, मणिपाल विश्वविद्यालय, जयपुर
विभागाध्यक्ष एजुकेशन विभाग लिंग्याज विश्वविद्यालय, फ़रीदाबाद
प्राचार्या- धर्म कॉलेज ऑफ एजूकेशन, जगाधरी
उपप्राचार्या- श्रीकृष्ण माधव कॉलेज फॉर गर्ल्स,रानोली,श्री कृष्ण सत्संग पी.जी. कॉलेज

━━━━━━━━━━━ 
🌸 कार्यक्रम के विशेष आकर्षण 🌸
━━━━━━━━━━━

📖 महाकवि जयशंकर प्रसाद के साहित्य एवं विचारों पर गहन विमर्श
🖋️ प्रसाद की भाषा और भाषाई अस्मिता पर विशेष चर्चा
💬 प्रश्नोत्तर सत्र एवं मुक्त विचार-विमर्श
🎤 साहित्यप्रेमियों एवं सुधीजनों की सक्रिय सहभागिता

━━━━━━━━━━━ 
🌺 आयोजक मंडल 🌺 
━━━━━━━━━━━

अवधेश कुमार गुप्ता, डॉ.कविता प्रसाद और डॉ.महालक्ष्मी केशरी जी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आरंभ डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी द्वारा परिचय सत्र से हुआ। जिसमें उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित मुख्य वक्ता सहित समस्त अतिथियों एवं संस्था का परिचय करवाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कनक मिश्रा के वाणी से वंदन हुआ।

तत्पश्चात संस्था के आयोजक श्री अवधेश कुमार गुप्ता जी द्वारा मुख्य अतिथि सहित उपस्थित समस्त साहित्य प्रेमियों का स्वागत और संस्था का परिचय प्रस्तुत किया गया।

━━━━━━━━━━━
📖 मुख्य वक्तव्य एवं साहित्यिक विमर्श 📖 
━━━━━━━━━━━

आदरणीया (प्रो.) कुसुम शर्मा जी ने- प्रसाद के साहित्य पर गंभीरता पूर्वक चर्चा-परिचर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रसाद जी के काव्य समाज को नई दिशा निर्देश देते हैं और सृष्टि को रचते हैं। उन्होंने कामायनी के अंश का पाठ करते हुए बताया कि कामायनी में सिर्फ श्रद्धा की बात नहीं की गई है बल्कि श्रद्धा के द्वारा जो नारी का एक विशेष गुण होता है, के माध्यम से उन्होंने उसके शक्ति तत्व की भी व्याख्या की। समाज में उसकी कितनी अहम भूमिका होती है यह भी उन्होंने बताया। प्रसाद जी साहित्य के द्वारा समाज की स्थिति को बता रहे थे। उन्हें भविष्य की जो चिंता थी उसे अपने साहित्य के द्वारा अभिव्यक्त किया। वह ऐसे साहित्यकार रहें जिन्होंने अपने आप को कभी भी दिखावे के रूप में प्रस्तुत नहीं किया बल्कि उन्होंने साहित्य के द्वारा ऐसा बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया जो बड़े-बड़े साहित्यकार अपने बड़े जीवन में भी नहीं कर पाते। प्रसाद जी बड़े कम उम्र में ही स्वाध्याय के माध्यम से लोगों को यह सिखा दिया कि यदि हमें साहित्य के प्रति अनुराग है तो हम उसे किसी भी परिस्थति में रच सकते हैं ।

━━━━━━━━━━━ 
💬 प्रश्नोत्तरी सत्र में : 
━━━━━━━━━━━

🔹 कनक मिश्रा ने प्रश्न किया कि – “प्रसाद जी के पत्रकारिता में भारतीय अस्मिता किस प्रकार से दिखलाई पड़ती है?”

🔹 अनिल कुमार सचान ने प्रश्न किया कि – “जयशंकर प्रसाद के काव्य में वेदना की अभिव्यक्ति किस रूप में प्रकट हुई बताने का कष्ट करें?”

🔹 विनय गुप्ता ने प्रश्न किया कि – “प्रसाद की नारी स्वतंत्रता विद्रोहक है या मर्यादा मे बंधी स्वायत्त अस्तित्व?”

🔹 आशीष अंबर ने प्रश्न किया कि – “नारी विमर्श एवं समता मूलक समाज की स्थापना में जयशंकर प्रसाद जी का विचार बताइए।“

🔹 श्रीमती अनीता खरे ने प्रश्न किया कि – “नारी के प्रति जयशंकर प्रसाद की दृष्टि को आप किस रूप में देखते हैं क्या उनकी नई चेतना आज के स्त्री विमर्श से कहीं जुड़ती है?”

सभी के द्वारा किए गए प्रश्नों का उत्तर अत्यंत ही संतोषजनक ढंग से मुख्य वक्ता सहित साहितेन्दु जी के द्वारा दिया गया। इनके द्वारा दिए गए उत्तर से सभी का मार्गदर्शन हुआ।

━━━━━━━━━━━
🎤 कवि गोष्ठी सत्र: 
━━━━━━━━━━━

🌸 प्रकाश राय जी ने “हिन्दी है प्रिये हमारी,ज्यों है राजभाषा दुलारी” काव्य प्रस्तुत किया।

🌸 अशोक कुमार गोयल ने “खड़ी बोली को गौरव दे, अनूठा रूप उभरा था” काव्य प्रस्तुत किया।

🌸 मधुसूदन आत्मीय ने “देश की रक्षा में सेना, अहर्निश जो सन्नद्ध है, राष्ट भाषा बनेगी हिन्दी, क्यों कि ये समृद्ध है” काव्य प्रस्तुत किया।

🌸 आशीष अम्बर ने “हिन्दी है भारत की पहचान,हिन्दी से रोशन
सारा जहान” काव्य प्रस्तुत किया।

🌸 मीनू शर्मा ने “हिन्दी हमारी मातृभाषा है” काव्य प्रस्तुत किया।

━━━━━━━━━━━
🌺 उपस्थित विद्वानों, साहित्यकारों, शोधार्थियों एवं सहभागियों की गरिमामई उपस्थिति : 
━━━━━━━━━━━

अनीता खरे, अंजली कुमारी, आशीष अंबर, बृजेश यादव, राजेश देवघोष, डॉ सुशील कुमार पाण्डेय “साहितेन्दु” डॉ. बंसीलाल, मधुसूदन आत्मीय, मीनू शर्मा, प्रदीप सागर, प्रकाश राय, सच्चिदानंद शाह, सविता राय, विनय गुप्ता, अंजनी कुमार इत्यादि |

इसके साथ ही यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से अनेकानेक दर्शक दीर्घा जुड़े रहें।

━━━━━━━━━━━
🎙️ कार्यक्रम का संचालन 
━━━━━━━━━━━

संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन डॉ. महालक्ष्मी केशरी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए एक कुशल संचालन का कार्य बहुत ही कुशलता से संपन्न किया।

━━━━━━━━━━━
🙏 कार्यक्रम का समापन और धन्यवाद ज्ञापन-
 ━━━━━━━━━━━

संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन और

धन्यवाद ज्ञापन आदरणीय डॉ सुशील कुमार पाण्डेय “साहितेन्दु” जी द्वारा संपन्न किया गया। उन्होंने सभी वक्तागण का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने प्रसाद जी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा परिचर्चा भी की और यह भी कहा कि प्रसाद जी का साहित्य जनमानस को एक नई दिशा प्रदान कर उन्हें राष्ट्र भावना से संपृक्त करता है।

🌸 अंत में डॉ. महालक्ष्मी केशरी ने प्रसाद की काव्य पंक्ति “बीती विभावरी जागरी” काव्य प्रस्तुत कर प्रसाद के प्रति अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। 🌸

━━━━━━━━━━
महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट
साहित्य • संस्कृति • भारतीय ज्ञान परंपरा
━━━━━━━━━━
@all

Sunday, 6 September 2026

“जयशंकर प्रसाद की दृष्टि में भारतीय अस्मिता : पत्रकारिता और सांस्कृतिक विमर्श”

 ✦ साप्ताहिक संवाद सभा समाचार ✦

06 सितंबर 2026 (रविवार)







Facebook Link:



कार्यक्रम कार्यवृत्ति (सारांशिका)

📚 साप्ताहिकी साहित्यिक-सांस्कृतिक संवाद सभा एवं काव्य गोष्ठी 📚

महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट द्वारा आयोजित

यह आयोजन :

📅 दिनांक: 6 सितंबर 2026 (रविवार)
🕓 समय: सायं 4:00 से 6:00 बजे तक
💻 माध्यम: Google Meet (ऑनलाइन) पर रहा |

आयोजक मंडल :
अवधेश कुमार गुप्ता, डॉ.कविता प्रसाद और डॉ.महालक्ष्मी केशरी जी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

🪶 विषय:
“जयशंकर प्रसाद की दृष्टि में भारतीय अस्मिता : पत्रकारिता और सांस्कृतिक विमर्श” पर गंभीर चर्चा-परिचर्चा हुई जिसमें -

🎙️ मुख्य वक्ता

1. डॉ. हिमांशु शेखर सिंह
अध्यक्ष–हिन्दी विभाग
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय,
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
और 

2. आचार्य जवाहरलाल गुप्त ‘चैतन्य’
लेखक, कवि, संपादक, अनुवादक
‘कान्यकुब्ज वैश्य परिवार’ पत्रिका के संपादक
संस्थापक महासचिव–कान्यकुब्ज वैश्य समाज, दिल्ली
संस्थापक-सचिव–अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य विद्वत्परिषद्, दिल्ली |
उपस्थित रहें |

✨ कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण :
🔹 महाकवि प्रसाद के कृतित्व पर प्रश्नोत्तरी एवं गहन विमर्श
🔹 काव्य-पाठ एवं साहित्यिक प्रस्तुतियाँ
🔹 मुख्य वक्ताओं के साथ सीधा संवाद 

कार्यक्रम का आरंभ डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी द्वारा परिचय सत्र से हुआ। जिसमें उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित मुख्य वक्ता सहित समस्त अतिथियों एवं संस्था का परिचय करवाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 
आदरणीया सरिता गुपा जी के वाणी वंदन “शब्दों के गौहर तुम देना मैया मेरी बोली में” से हुआ |

तत्पश्चात संस्था के आयोजक श्री अवधेश कुमार गुप्ता जी द्वारा मुख्य अतिथियो सहित उपस्थित समस्त साहित्य प्रेमियों का स्वागत और संस्था का परिचय प्रस्तुत किया गया।

प्रथम वक्ता के रूप में  आदरणीय डॉ. हिमांशु शेखर सिंह जी ने-

भारतीय अस्मिता पर प्रसाद जी की दृष्टि को के लिए 1909 की तत्कालीन परिवेश पर दृष्टिपात करना होगा | 1909 का भारत गुलामी की अंधकार की बेड़ियों में झगड़ा हुआ था | यह वह समय था जब अंग्रेज हमें पढ़ा रहे थे “तुम जंगली हो” तुम्हारा कोई इतिहास नहीं है | ऐसी विषम परिस्थिति में “इंदु पत्रिका” का प्रकाशन प्रसाद जी ने किया और उन्होंने यह उद्घोष करके बताया जिस समय का इतिहास नहीं होता उसकी कोई अस्मिता नहीं होती | उन्होंने भाषायी अस्मिता पर भी विचार विमर्श किया | समन्वय और आनंद की बात को उन्होंने कामायनी के द्वारा स्पष्ट किया | साथी ही ज्ञान, इच्छा और क्रिया का समन्वय ही अस्मिता है, इस पर अपने विचार रखें | 

द्वितीय वक्ता के रूप में आचार्य जवाहरलाल गुप्त ‘चैतन्य’ ने प्रसाद जी के ऐतिहासिक नाटकों की चर्चा परिचर्चा करते हुए उसके लौकिक और अलौकिक जगत की बात बताइए | उन्होंने यह भी कहा कि प्रसाद का साहित्य चिंतन का साहित्य है | हम जितना सीखने की कोशिश करेंगे उतनी ही गहराई से उनके चिंतन को जान और समझ सकेंगे | 

इसके पश्चात प्रश्नोत्तरी सत्र में :

रामनरेश गुप्ता जी ने प्रश्न को न रखते हुए प्रसाद के वैचारिक चिंतन को रखा | उन्होंने कहा कि प्रसाद की बनारस में कोई आदमकद प्रतिमा होनी चाहिए और  उन पर कोई ग्रंथ लिखा जाना चाहिए | इसके साथ ही उन्होंने प्रसाद की जो कामायनी है, उस पर हमें पुनः गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श करना चाहिए, ऐसा कहा | 

कनक मिश्रा ने प्रश्न किया कि “ भारतीय अस्मिता किस प्रकार से प्रसाद जी के पत्रकारिता में दिखलाई पड़ती है |’

अभय सिंह जी ने प्रश्न किया कि “हम ध्रुवस्वामिनी में देखते हैं कि स्त्री की मुक्ति और सशक्तिकरण, उनका पुनर्विवाह जैसे बेहद क्रांतिकारी सवाल जो हमें दिखाई देते हैं और दूसरी तरफ कामायनी की श्रद्धा जो है आत्मसमर्पण और समर्पण की प्रतिमूर्ति दिखाई देती है तो क्या प्रसाद जी के इस स्तरीबोध में कोई अंतर्विरोध है या यह स्त्री चेतना के विकास के दो अलग अलग सोपान है |”

सभी के द्वारा किए गए प्रश्नों का उत्तर अत्यंत ही संतोषजनक ढंग से मुख्य वक्ता और साहितेन्दु जी के द्वारा दिया गया | इनके द्वारा दिए गए उत्तर से सभी का मार्गदर्शन हुआ |

तत्पश्चात कवि गोष्ठी सत्र में :

अशोक कुमार गोयल जी ने प्रसाद पर अपने विचार रखने के बाद  “मिट रही जो अस्मिता थी, देश की इस भूमि पर | शौर्य का आलोक चमका राष्ट्र के नव शीश पर “ छंद प्रस्तुत किया |

उसके बाद धर्म सिंह चक्रवर्ती ने “अंत असुरों के यदि ठान ले दमन वह, तो सहायक को तेरी मुरारी कृष्ण आएंगे |” काव्य प्रस्तुत किया |

अन्य उपस्थित विद्वानों, साहित्यकारों, शोधार्थियों एवं सहभागियों की गरिमामई उपस्थिति :

अभय सिंह दुबे, अनिल कुमार, अर्चना, आशुतोष त्रिपाठी, भाग्यफल, डॉ अंबिका प्रसाद, डॉ पूजा सिंह, हिमांशु शेखर सिंह, जवाहरलाल गुप्ता, काजल शर्मा, कनक मिश्रा, किरण सिंह, कोमल चौधरी, कुमुद देशपांडे, प्रीति विश्वकर्मा, राजेश सिंह, धर्म सिंह चक्रवर्ती, विवेक यादव, विजय बहादुर पाल,श्याम बाबू, सरिता गुप्ता, प्रियंका भारती, मधुसूदन आत्मीय, विश्वनाथ, शिवानी उमर वैश्य, राम नरेश गुप्ता, मिथुन कुशवाहा, महेंद्र, पूजा सिंह शुक्ला, बृजेश यादव, हिमांशु, अजीत सिंह, प्रेम प्रकाश मिश्रा, सुशील कुमार पांडे, समीक्षा मिश्रा, राज सिंह, अंशिका, प्रोफेसर संतोष कुमार शुक्ला, कोमल चौरसिया, पारुल सिंह, आशीष राजपूत |

इसके साथ ही यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से अनेकानेक दर्शक दीर्घा जुड़े रहें |

कार्यक्रम का संचालन 

संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन डॉ. महालक्ष्मी केशरी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए एक कुशल संचालन का कार्य बहुत ही कुशलता से संपन्न किया। 

कार्यक्रम का समापन और धन्यवाद ज्ञापन-

संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन और धन्यवाद ज्ञापन आदरणीया डॉ.कविता प्रसाद जी द्वारा संपन्न किया गया। उन्होंने सभी वक्तागण का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने प्रसाद जी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा परिचर्चा भी की और यह भी कहा कि प्रसाद जी का साहित्य हमें जीवन दर्शन से जोड़ता है जीवन जीने की कला सिखाता है | हमें उनके साहित्य को आगे बढ़ाना है इसके लिए हमें आप सब का सहयोग और मार्गदर्शन ऐसे ही प्राप्त होता रहे, यही अपेक्षा करती हूँ |@all


"हार्दिक शुभ दीपावली"

  ✦ साप्ताहिक संवाद सभा समाचार ✦  08 नवंबर 2026, (रविवार) Facebook Link: https://www.facebook.com/Drkavitaavdhesh दीपावली पर्व के पावन अवसर ...