Sunday, 11 October 2026

"महाकाव्य कामायनी: चिंता से आनंद की यात्रा"

 ✦ साप्ताहिक संवाद सभा समाचार ✦

 11 अक्टूबर 2026, (रविवार)









Facebook Link:



कार्यक्रम सारांशिका (कार्यवृत्ति)

महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट
द्वारा आयोजित

 ✨ साहित्यिक–सांस्कृतिक संवाद सभा ✨

साहित्य, संस्कृति और भारतीय ज्ञान-परंपरा की समृद्ध चेतना से जुड़ने तथा महाकवि जयशंकर प्रसाद की कालजयी कृति कामायनी के दार्शनिक एवं भावनात्मक आयामों पर विचार-विमर्श करने हेतु आज आयोजित कार्यक्रम अत्यंत ही सफल रहा।

 📖 संवाद सभा का विषय

"महाकाव्य कामायनी: चिंता से आनंद की यात्रा 

📅 दिनांक: 11 अक्टूबर 2026, रविवार
🕓 समय: सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
💻 माध्यम: Google Meet (ऑनलाइन)

 🌷 मुख्य अतिथि एवं वक्ता 🌷

डॉ. शेफाली चतुर्वेदी

वर्तमान में आगरा कॉलेज, आगरा में एसो. प्रो. के पद पर कार्यरत। पूर्व में नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ में अध्यापन कार्य।

विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिकाओं, अन्य पत्रिकाओं तथा कोशों में शोधालेख, आलेख एवं पुस्तक समीक्षाएँ प्रकाशित।

शोध-कार्य निर्देशन, राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन एवं तत्संबंधी शोध-पत्र संकलन—'स्मृति-उपायन' का संपादन।

यू.जी.सी. की लघु एवं वृहद् शोध परियोजनाओं पर कार्य।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोध-पत्र प्रस्तुति।

Research Paper presentation at UNLV in Las Vegas, Nevada, USA, international conference—"History through the Eyes of Braj Lokgatha: Chauban Ko Sako", IJAS, 2013 (U.G.C. sponsored).

 📚 प्रकाशित पुस्तकें

▪️ हिंदी भाषा एवं भाषा विज्ञानः विविध आयाम
▪️ ब्रज लोक साहित्य नव चिंतन

📻 रेडियो वार्ताओं का प्रसारण एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय की परियोजना ईपीजी पाठशाला हेतु पाठ-संरचना एवं प्रस्तुतिकरण।

🌼 साहित्य, दर्शन और भारतीय सांस्कृतिक चेतना के इस विशेष संवाद में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आपकी उपस्थिति एवं विचार इस साहित्यिक आयोजन को और अधिक सार्थक बनाएँगे।

---

 🌺 कार्यक्रम का शुभारंभ एवं परिचय 🌺

आयोजक मंडल: अवधेश कुमार गुप्ता, डॉ. कविता प्रसाद और डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आरंभ डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत से हुआ तथा साथ ही उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित मुख्य वक्ता सहित समस्त अतिथियों एवं संस्था का परिचय दिया।

और कार्यक्रम का शुभारंभ भी डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी के वाणी-वंदन से हुआ।

तत्पश्चात संस्था के आयोजक श्री अवधेश कुमार गुप्ता जी द्वारा मुख्य अतिथि सहित उपस्थित समस्त साहित्य-प्रेमियों का स्वागत और संस्था का परिचय प्रस्तुत किया गया।

---

 🌷 मुख्य अतिथि का वक्तव्य 🌷

मुख्य वक्ता आदरणीया डॉ. शेफाली चतुर्वेदी ने अपने वक्तव्य का प्रारंभ निम्नलिखित पंक्तियों के द्वारा किया—

> “शक्ति के विद्युत्कण, जो व्यस्त
> विकल बिखरे हैं, हो निरुपाय;

> समन्वय उसका करें समस्त
> विजयिनी मानवता हो जाए।”

उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य अपनी कृत्रिम इच्छाओं के कारण भोगवादी और कट्टर, एक साथ दोनों होता चला जा रहा है। वह सुखों के पीछे दौड़ते हुए किसी हद तक भी जा सकता है और ऐसे समय में, ऐसे परिवेश में कामायनी बहुत महत्त्वपूर्ण हो जाती है। क्योंकि वह मनुष्य को कृत्रिम इच्छाओं से बाहर निकालकर जीवन की वास्तविकता से परिचित कराती है।

अपनी रचना के 90 वर्ष हो जाने के बावजूद भी आज मुझे ऐसा लगता है कि कामायनी आज के युवाओं के लिए, उनके मार्गदर्शन के लिए, उन्हें जीवन में सही दिशा-निर्देश देने के लिए एक अत्यंत ही श्रेष्ठतम रचना है। मनु की चिंता कामायनी में ऐतिहासिक है, किंतु यह चिंता वास्तविक रूप में मानव की है।

उन्होंने अपने वक्तव्य को अत्यंत ही सारगर्भित ढंग से प्रस्तुत करते हुए कामायनी की वर्तमान से तुलना करते हुए उसकी सार्थकता की व्याख्या की और अंत में उन्होंने कहा—

> “यह अभिनव मानव प्रजा सृष्टि,
> द्वयता में लगी निरंतर ही वर्णों की करती रहे वृष्टि।”

---

 🌼 प्रश्नोत्तरी सत्र 🌼

प्रथम प्रश्न के रूप में डॉ. कामाख्या नारायण जी ने पूछा कि चिति और भूमा क्या है?

तत्पश्चात मधुसूदन आत्मीय जी ने प्रश्न किया कि “प्रसाद जी ने कामायनी का प्रारंभ चिंता सर्ग से क्यों किया है?”

सभी के द्वारा किए गए प्रश्नों के उत्तर मुख्य वक्ता द्वारा अत्यंत संतोषजनक ढंग से दिए गए। उनके उत्तरों से सभी संतुष्ट रहे एवं सभी का मार्गदर्शन हुआ।

---

 📚 डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ‘साहितेन्दु’ जी का वक्तव्य

तत्पश्चात डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय “साहितेन्दु” जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रसाद जी की जो कामायनी है, वह अपने आप में एक बेहतरीन कृति है। उसमें उन्होंने यह दिखाने का प्रयास किया है कि जब मनु आसन्नप्रसवा श्रद्धा को छोड़कर चले जाते हैं, तो ऐसे में मनु को दंडित तो होना ही चाहिए। जो व्यक्ति गलत कार्य करता है, तो उसके लिए दंड का विधान निश्चित रूप से तय किया जाना चाहिए। यह गलत कार्य नहीं है। प्रसाद जी ने ऐसा ही कामायनी में दिखाया है।

श्रद्धा मनु से पुकारती हुई रहती है, “अरे सुन ले ओ निर्मोही!” वजूद इसके मनु श्रद्धा को छोड़कर चले जाते हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रसाद मंगल से मंडित काम को स्वीकार करते हैं। तभी तो उन्होंने कामायनी में लिखा है—

> “काम-मंगल से मंडित श्रेय,
> सर्ग इच्छा का है परिणाम,
> तिरस्कृत कर उसको तुम भूल
> बनाते हो असफल भवधाम।”

इसके बाद सार रूप में उन्होंने अंत में यह भी कहा—

> “बनो संसृति के मूल रहस्य,
> तुम्हीं से फैलेगी वह बेल।”

---

 🌺 कार्यक्रम का संचालन 🌺

संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन डॉ. महालक्ष्मी केशरी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कुशल संचालन का कार्य बहुत ही कुशलता से संपन्न किया।

---

 🌺 कार्यक्रम का समापन और धन्यवाद ज्ञापन 🌺

संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कविता प्रसाद जी द्वारा संपन्न किया गया। उन्होंने सभी वक्ताओं का धन्यवाद किया।
साथ ही, उन्होंने प्रसाद जी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा-परिचर्चा करते हुए कामायनी के सर्गों पर पुनः वैचारिक संदेश दिया जाएगा, ऐसा बताया।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रसाद की रचना कामायनी कोई आम रचना नहीं है, बल्कि वह महामानवता का संदेश देने वाली श्रेष्ठ कृति है। ऐसे में अगर पाठक उस पर गंभीरतापूर्वक विचार करें, तो वे जीवन जीने का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।

अंत में डॉ. महालक्ष्मी केशरी ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।@all




No comments:

Post a Comment

"हार्दिक शुभ दीपावली"

  ✦ साप्ताहिक संवाद सभा समाचार ✦  08 नवंबर 2026, (रविवार) Facebook Link: https://www.facebook.com/Drkavitaavdhesh दीपावली पर्व के पावन अवसर ...