✦ साप्ताहिक संवाद सभा समाचार ✦
15 नवंबर 2026, (रविवार)

Facebook Link:
छठ महापर्व के पावन अवसर पर संवाद सभा स्थगन–
लोकआस्था, पवित्रता, संयम और प्रकृति के प्रति अटूट कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की महान आध्यात्मिक एवं लोकपरंपरा का उत्सव है। सूर्योपासना और प्रकृति वंदना को समर्पित इस पावन पर्व के अवसर पर दिनांक 15 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाली ‘महाकवि जयशंकर प्रसाद साहित्य–संस्कृति संवाद सभा’ का नियमित आयोजन स्थगित रहा।
छठ महापर्व का यह पावन अवसर समस्त साहित्यप्रेमियों, संस्कृति-साधकों एवं संवाद सभा से जुड़े सभी सुधीजनों के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य, सकारात्मकता और नवचेतना का संचार करे। भगवान सूर्यदेव की दिव्य ऊर्जा और छठी मैया की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति एवं मंगल का प्रकाश व्याप्त हो—इसी मंगलकामना के साथ आप सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
हमारी साहित्यिक–सांस्कृतिक संवाद यात्रा आगामी रविवार को पुनः उसी उत्साह, आत्मीयता और वैचारिक गरिमा के साथ आगे बढ़ेगी।
महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट
साहित्य–संस्कृति संवाद सभा
@all

No comments:
Post a Comment