✦ साप्ताहिक संवाद सभा समाचार ✦
23 अगस्त 2026 (रविवार)
कार्यक्रम सारांशिका (कार्यवृत्ति)
अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संवाद सभा तथा काव्य गोष्ठी
महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट एवं लिटरेचरनामा के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष साहित्यिक आयोजन संपन्न हुआ ।
✨मुख्य विषय:
"महाकवि जयशंकर प्रसाद :साहित्य और व्यक्तित्व का विराट आयाम "
✨उपशीर्षक :
"वैश्विक परिप्रेक्ष्य में महाकवि जयशंकर प्रसाद तथा उनके विविध आयाम"
✅🗓️दिनांक : 23 अगस्त 2026(दिन -रविवार )
✅⏰समय: सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
✅🖥️माध्यम: गूगल मीट (ऑनलाइन )
🎤प्रथम वक्ता : प्रो.रवि शुक्ला (शिक्षक एवं लेखक)
संस्थापक - द न्यू भारत
अबू धाबी ,संयुक्त अरब अमीरात
🎤द्वितीय वक्ता : अशोक कुमार मिश्र
हिंदी एवं अवधी लेखक,शिक्षक एवं कवि,
पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर , तत्मान रिसोर्स पर्सन,अजीज प्रेमजी फाउंडेशन
इस विशेष अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी और संवाद में महाकवि जयशंकर प्रसाद के रचना संसार का वैश्विक परिप्रेक्ष्य में विचार विमर्श एवं उनके विराट व्यक्तित्व को व्याख्यायित करते हुए उसकी रचनाओं के विविध आयामों पर सार्थक एवं विचारोत्तेजक संवाद संपन्न हुआ।
✨आयोजक मंडल
विशाल मालवीय, अवधेश कुमार गुप्ता, डॉ.कविता प्रसाद और डॉ.महालक्ष्मी केशरी जी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
*कार्यक्रम का आरंभ डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी द्वारा परिचय सत्र से हुआ। जिसमें उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित मुख्य वक्ता सहित समस्त अतिथियों एवं संस्था द्वय का परिचय करवाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
श्री मधुसूदन आत्मीय जी के मां सरस्वती वंदन से हुआ।
तत्पश्चात संस्था के आयोजक श्री अवधेश कुमार गुप्ता जी द्वारा मुख्य अतिथियो सहित उपस्थित समस्त साहित्य प्रेमियों का स्वागत और संस्था का परिचय प्रस्तुत किया गया।
तत्पश्चात प्रथम वक्ता के रूप में आदरणीय प्रो. रवि शुक्ला जी ने जयशंकर प्रसाद को संवेदना और बुद्धि का सम्मान करने वाले कवि एवं लेखक के रूप में स्थापित करते हुए उनके विराट व्यक्तित्व को,जिसमें काशी की सांस्कृतिक चेतना, प्रकृति की कोमलता, राष्ट्र की आकांक्षा,दर्शन की गहराई और कविता की बहुत ही सुंदर अभिव्यक्ति के रूप में दिखाते हुए
प्रसाद की चातक चेतना के बारे में बताते हुए उनकी कविता
"बीती विभावरी जाग री.."
के माध्यम से आधुनिक मानव को जगाते हैं, ऐसा कहा।जयशंकर प्रसाद जी के आंसू कविता का संदर्भ देते हुए वह बताते हैं कि किस तरह प्रसाद जी आंसू के रूप में जीवन जीने का संदेश देते हैं और वे बताते हैं कि मनु का संकट उस समय के मानव का संकट नहीं वर्तमान मानव का संकट है ।
इसी क्रम में द्वितीय वक्ता के रूप श्री अशोक कुमार मिश्र जी ने जयशंकर प्रसाद की कविता दृष्टि का वर्णन करते हुए कहा कि प्रसाद जी कविता का मर्म पहचानते थे इसीलिए उनकी 'कामायनी' को पंत जी ने ताजमहल के समान कहा।प्रसाद जी इतिहास को चल चित्र के रूप में देखते हैं। ध्रुवस्वामिनी में वे आधुनिक नारी को स्थापित करते हैं। मिश्रा जी ने प्रसाद के संपूर्ण रचना संसार को हिंदी साहित्य के अनेक महान रचना और रचनाकारों का संदर्भ /उदाहरण लेते हुए बड़े ही रोचकता के साथ कुछ नए तथ्योंवोको जोड़ते हुए श्रोताओं के मध्य रखा।
प्रश्नोत्तरी सत्र में -
पहला प्रश्न डॉ. कामाख्या नारायण जी ने किया कि "जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट ने ऐसा क्या कार्य किया जिससे साहित्य में कुछ नया हो रहा है..?"
तथा अगले प्रश्न में डॉ.कामाख्या नारायण जी पूछा कि "जयशंकर प्रसाद जी के रचनाओं को आप अपने जीवन में कैसे उतारते हैं ?"
जिसका उत्तर प्रो. रवि शुक्ला जी, प्रो. अशोक कुमार जी एवं अध्यापिका सुन्नी सिंह द्वारा अनेक कार्यों के सन्दर्भ देकर दिया गया।
इसके पश्चात डॉ.साहितेन्दु जी ने प्रसाद जी की रचनाओं को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में जोड़कर देखने को कहा और उसमें अन्य देशों के साथ भारत के संबंधों का नया वर्णन प्रस्तुत किया।
काव्य गोष्ठी सत्र -
जिसमें अशोक कुमार गोयल जी ने अपनी कुछ मुक्तक प्रस्तुत किए -
"चलाया शैव का दर्शन, मिटाया द्वंद्व का घेरा,
किया श्रद्धा-मनु के मिलन से आनंद का डेरा।"
शैलेन्द्र जी ने भी अपनी सुंदर एवं मार्मिक कविता का पाठ किया। तत्पश्चात
श्री अशोक कुमार मिश्र जी द्वारा भी कविता पाठ किया गया।
मणि शंकर जी ने प्रसाद जी के साहित्य के साथ उनके व्यक्तित्व पर अपने वक्तव्य को रखें।
आशीष अंबर ने रक्षाबंधन पर एक बहुत ही मार्मिक और हृदय स्पर्शी काव्य प्रस्तुति दी।
बहाल कवि ने अपनी काव्य प्रस्तुति दी।
अंत में डॉ. अनीता खरे ने अपनी काव्य प्रस्तुति दी।
उपस्थित श्रोता एवं सहभागी -
कार्यक्रम में निम्नलिखित विद्वानों, साहित्यकारों, शोधार्थियों एवं सहभागियों की गरिमामयी उपस्थिति रही -
डॉ सुशीला ओझा, प्रो. रवि शुक्ला,अशोक कुमार मिश्र, डॉ. साहितेंदु,शैलेंद्र शुक्ला, विभा रंजन,राम नरेश गुप्ता, डॉ.कामाख्या नारायण, श्री मधुसूदन आत्मीय,कीर्ति मिश्रा, सोनाली खत्री,राम बहादुर कवि, बहाल कवि, सन्नी सिंह ,पूनम सिंह, लक्ष्मी वर्मा, शारदा पांडे,माधुरी गोयल,कविता बिदुरई,ऋषि, डॉ. बनवारी लाल, राहुल केसरी,शिप्रा स्वर्णिम, डॉ.अनीता खरे, आशीष अंबर, शंकर दुबे,अंजली कुमारी,अशोक गोयल और विशाल मालवीय आदि उपस्थित रहें। इसकी अतिरिक्त यूट्यूब लाइव के माध्यम से अनेको श्रोता जुड़े रहे।
🎤कार्यक्रम का संचालन
संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन डॉ. महालक्ष्मी केशरी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए एक कुशल संचालन का कार्य बहुत ही कुशलता से संपन्न किया।
🙏कार्यक्रम का समापन और धन्यवाद ज्ञापन-
संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन और धन्यवाद ज्ञापन आदरणीया डॉ.कविता प्रसाद जी द्वारा संपन्न किया गया। उन्होंने सभी वक्ताजन का धन्यवाद किया। साथ ही जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट द्वारा पिछले सालों में अनेक विश्वविधालयों, शहरों, प्रदेशों में अनेक प्रकार के संगोष्ठी आदि का आयोजन भी किया गया, इसकी चर्चा परिचर्चा भी की। डॉ.कविता जी ने यह भी कहा कि यह क्रम अब टूटने वाला नहीं है, बल्कि भविष्य में और भी विस्तृत होता चला जाएगा। अंत में कार्यक्रम के विराम की घोषणा की गई। @all


No comments:
Post a Comment