✦ साप्ताहिक संवाद सभा समाचार ✦
30 अगस्त 2026 (रविवार)
कार्यक्रम सारांशिका (कार्यवृत्ति)
🌸 साहित्यिक-सांस्कृतिक संवाद सभा एवं काव्य गोष्ठी 🌸
महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट एवं लिटरेचरनामा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित
📖 संवाद का विषय 📖
**“जयशंकर प्रसाद का वैचारिक जगत :
“भारतीय संस्कृति और आधुनिक चेतना का समन्वय”**
महाकवि जयशंकर प्रसाद के साहित्य और चिंतन के विराट आयामों को समझने का यह एक विशेष अवसर रहा , जहाँ उनके भारतीय सांस्कृतिक बोध, वैचारिक दृष्टि और आधुनिक चेतना पर सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया |
📅 दिनांक: 30 अगस्त 2026, रविवार
🕓 समय: सायं 4:00 से 6:00 बजे तक
💻 माध्यम: Google Meet — ऑनलाइन
🎙️ मुख्य वक्ता
🔹 आलोक श्रीवास्तव
‘स्वप्नलोक में आज जागरण’
(महाकवि जयशंकर प्रसाद की काव्ययात्रा–1 : कामायनी-पूर्व का काव्य)
एवं
‘नील लोहित ज्वाला जीवन की!’
(महाकवि जयशंकर प्रसाद की काव्ययात्रा–2 : कामायनी) के रचनाकार
🔹 अशोक गोयल चक्रवर्ती
वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार
राष्ट्रीय अध्यक्ष — श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था, अयोध्याधाम
🌟 कार्यक्रम के विशेष आकर्षण 🌟
📚 महाकवि जयशंकर प्रसाद के साहित्य एवं विचारों पर गहन विमर्श
आयोजक मंडल
विशाल मालवीय, अवधेश कुमार गुप्ता, डॉ.कविता प्रसाद और डॉ.महालक्ष्मी केशरी जी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
*कार्यक्रम का आरंभ डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी द्वारा परिचय सत्र से हुआ। जिसमें उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित मुख्य वक्ता सहित समस्त अतिथियों एवं संस्था द्वय का परिचय करवाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
आदरणीया संध्या श्रीवास्तव जी के वाणी वंदन से हुआ।
तत्पश्चात संस्था के आयोजक श्री अवधेश कुमार गुप्ता जी द्वारा मुख्य अतिथियो सहित उपस्थित समस्त साहित्य प्रेमियों का स्वागत और संस्था का परिचय प्रस्तुत किया गया।
प्रथम वक्ता के रूप में आदरणीय आलोक श्रीवास्तव जी ने-
जयशंकर प्रसाद के संपूर्ण साहित्यिक जगत की चर्चा परिचर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रसाद जी साहित्य सृजन करते समय भूत, भविष्य, और वर्तमान तीनों को संज्ञान में रखते थे | उनके लिए साहित्य महज विषय नहीं हुआ करता था की बल्कि चिंतन प्रक्रिया से जोड़कर देखते थे | वह देश की आजादी का स्वप्न देखर हे थे | जहां रविंद्रनाथ टैगोर, मदन मोहन मालवीय जी भी अपनी अपने विचार से भारत के भविष्य की कल्पना कर रहे थे वहीं परप्रसाद जी भारत राष्ट्र के स्वर्णिम स्वप्न को साकार करने में अपना साहित्यिक पुष्प समर्पित कर रहे थे |
द्वितीय वक्ता के रूप में आदरणीय अशोक गोयल चक्रवर्ती ने कहा-
प्रसाद जी का विपुल साहित्य एक विराट आयाम और उद्देश्य को लेकर चला था | प्रसाद जी का वैचारिक जगत उस महासमुद्र की तरह है जिसके एक तट पर उपनिषदों और शैव-दर्शन की सनातन शांति है, तो दूसरे तट पर आधुनिक चेतना, वैज्ञानिक तार्किकता और राष्ट्र-गौरव की गरजती हुई लहरें हैं।प्रसाद जी उस दौर में लिख रहे थे जब हमारा देश दो मोर्चों पर जूझ रहा था—पहला मोर्चा था ब्रिटिश हुकूमत की पराधीनता, और दूसरा मोर्चा था पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण, जो हमारी जड़ों को खोखला कर रहा था। ऐसे संकट के समय में प्रसाद जी ने न तो अतीत की रूढ़ियों को स्वीकार किया और न ही पश्चिम की अंधी आधुनिकता के सामने घुटने टेके। उन्होंने अपनी कालजयी लेखनी से एक ऐसा सेतु बनाया, जिसने हमारी हज़ारों साल पुरानी संस्कृति को आधुनिक युग की वैज्ञानिक चेतना से जोड़ दिया। वे समन्वय के अमर शिल्पी थे।
इसी महान समन्वयवादी वैचारिक दर्शन को रेखांकित करते हुए, मैं अपना प्रथम मुक्तक इस विद्वत सभा के सामने रखता हूँ, सभी का ध्यान इस ओर चाहूंगा।
मुक्तक 1
(संस्कृति और आधुनिकता के समन्वय पर) :-
पुरातन संस्कृति का दिव्य गौरव साथ रखते थे,
आधुनिक चेतना का बोध भी दिन-रात रखते थे।
न पश्चिम की तरफ भागे, न ही रूढ़ि में वो डूबे,
समन्वय की विधा में श्रेष्ठ अपनी बात रखते थे।
इसके पश्चात प्रश्नोत्तरी सत्र में :-
मधुसूदन आत्मीय जी ने प्रश्न किया कि “हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में कैसे प्रतिस्थापित किया जाए |”
इसका उत्तर देत हुए प्रथम वक्ता आलोक कुमार ने बताया कि यह एक संवैधानिक प्रश्न और साथ ही इस संदर्भ में उन्होंने किए गए प्रश्न का संतोष जनक उत्तर प्रदान किया | साथी डॉ सटयेन्दु जी ने भी अपने विचार रखें |
साथ ही साहितेन्दु जी ने प्रसाद जी की प्रशंसा करते हुए बताया कि प्रसाद जी एक ऐसी रचनाकार है जिनको मैं तुलसीदास और कालिदास से कम स्वीकार नहीं करता |
तत्पश्चात राम नरेश गुप्ता जी ने प्रसाद जी पर सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया | साथ ही कामायनी की काव्य पंक्ति को भी वर्णित किया |
तत्पश्चात संध्या श्रीवास्तव जी ने प्रसाद जी पर अपनी कविता - “छायावादी के अनुपम पुष्प, थे अनुपम कविवर“ प्रस्तुत किया |
डॉ पंकज वासनी जी ने अपनी कविता “जाने कब तुम, आप से तुम हो गये, पता ही नहीं चला” प्रस्तुत किया |
मीनू शर्मा जी ने प्रसाद जी पर अपने विचार अभिव्यक्त करने के पश्चात प्रसाद जी कविता “आह वेदना मिली विदाई” प्रस्तुत किया |
आशा शर्मा जी ने अपनी कविता “घूँघट की ओट से तुम, झाँक रही ऐसे, नव पुष्प की कलियाँ, खिली अभी अभी जैसे “ प्रस्तुत किया |
सरिता सिंह जी ने प्रसाद जी कविता “बीती विभावरी जग री “ का पाठ किया |
अन्य उपस्थित विद्वानों, साहित्यकारों, शोधार्थियों एवं सहभागियों की गरिमामई उपस्थिति:
राम नरेश गुप्ता, रमेश चंद्र, कृष्ण राम चौरसिया, स्वप्निल राज, मदुसूदन आत्मीय, अनुष्का सिंह, डॉ रमाकांत राय, मंजू श्री, शिवेंद्र कुमार मिश्रा, संध्या श्रीवास्तव, कविता बिधूरी, शिवेंद्र कुमार मिश्र, अनुपम, आशीष अंबर, सत्येंद्र कुमार, के. डी., प्रियांशु सिंह, आशा शर्मा, मीनू शर्मा, डॉ सुशील कुमार पांडे साहित्येदु, ओम साई, आदि जुड़े रहे। इसके अतिरिक्त यूट्यूब लाइव के माध्यम से अनेक श्रोता जुड़े रहे।
कार्यक्रम का संचालन-
संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन डॉ. महालक्ष्मी केशरी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए एक कुशल संचालन का कार्य बहुत ही कुशलता से संपन्न किया।
🙏कार्यक्रम का समापन और धन्यवाद ज्ञापन-
संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन और धन्यवाद ज्ञापन आदरणीया डॉ.कविता प्रसाद जी द्वारा संपन्न किया गया। उन्होंने सभी वक्ताजन का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने प्रसाद जी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा परिचर्चा भी की और यह भी कहा कि हम एक भागीरथ प्रयास को लेकर चल रहे हैं | आप का सहयोग हमे बल प्रदान करेगा |


No comments:
Post a Comment