Sunday, 27 September 2026

“जयशंकर प्रसाद के साहित्य में मनोवैज्ञानिक चेतना”

 ✦ साप्ताहिक संवाद सभा समाचार ✦

 27 सितंबर 2026 (रविवार)









Facebook Link:

https://www.facebook.com/share/v/1BNMr81Bn2/


🌿 कार्यक्रम सारांशिका (कार्यवृत्ति) 🌿


🏛️ महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट द्वारा आयोजित

🌸 साहित्यिक–सांस्कृतिक संवाद सभा 🌸


📖 संवाद सभा का विषय

“जयशंकर प्रसाद के साहित्य में मनोवैज्ञानिक चेतना”

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━


📅 27 सितंबर 2026, रविवार

⏰ सायं 4:00 से 6:00 बजे तक

💻 Google Meet के माध्यम से


🎙️ गहन मनोवैज्ञानिक आयामों पर सार्थक संवाद के लिए हमारे बीच उपस्थित रहें।

🌸 मुख्य अतिथि / वक्ता 🌸


१. डॉ. राजश्री लक्ष्मण तावरे

    सहायक प्राध्यापक, हिंदी विभाग

    शंकरराव पाटील महाविद्यालय, भूस , जि. धाराशिव, महाराष्ट्र



२. प्रो. पीतांबर दास

    आचार्य, दर्शन एवं योग विज्ञान विभाग एवं संकाय अध्यक्ष, चिकित्सा विज्ञान संकाय

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी


💫 विशेष आकर्षण-


📖 प्रसाद-साहित्य के मनोवैज्ञानिक आयामों पर विमर्श

💬 प्रश्नोत्तर एवं मुक्त संवाद

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

🪔 आयोजक मंडल

अवधेश कुमार गुप्ता, डॉ. कविता प्रसाद और डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


🔸 कार्यक्रम का आरंभ डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी द्वारा परिचय सत्र से हुआ। इसमें उन्होंने संगोष्ठी में उपस्थित मुख्य वक्ताओं सहित समस्त अतिथियों एवं संस्था का परिचय दिया।


🌺 कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीया प्रो. कुसुम शर्मा जी के वाणी-वंदन से हुआ।


🔸 तत्पश्चात संस्था के आयोजक श्री अवधेश कुमार गुप्ता जी द्वारा मुख्य अतिथियों सहित उपस्थित समस्त साहित्य-प्रेमियों का स्वागत एवं संस्था का परिचय प्रस्तुत किया गया।


इसके पश्चात प्रथम वक्ता के रूप में आदरणीया डॉ. राजश्री लक्ष्मण तावरे जी ने प्रसाद के संपूर्ण साहित्य की चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक रचना को मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया। उन्होंने कहा कि जयशंकर प्रसाद की प्रत्येक रचना को मनोवैज्ञानिकता के धरातल पर प्रतिष्ठित पाया जा सकता है।

📖 जयशंकर प्रसाद की रचनाओं को पढ़ते समय मैंने पाया कि प्रसाद की रचनाओं में सिर्फ घटना ही नहीं होती, बल्कि घटनाओं के पीछे मनुष्य के अंतर्द्वंद्व की मनोवैज्ञानिक कथा चलती रहती है। जहाँ अंतर्द्वंद्व, प्रेम, घृणा, ईर्ष्या, चिंता, आशा—ये सारे मनोवैज्ञानिक तत्व घटना के भीतर चलते रहते हैं, तो यह प्रसाद जी के साहित्य का एक बहुत ही व्यापक परिदृश्य है, जिसे हम पढ़ते समय महसूस करते हैं। वे मनुष्य के भीतर चलने वाले उन सूक्ष्म मनोवैज्ञानिक तत्वों को देख लेते हैं, जान लेते हैं, समझ लेते हैं और उनका चित्रांकन करते हैं। मनोवैज्ञानिक भी तो यही करता है।


🔸 इसके पश्चात द्वितीय वक्ता के रूप में प्रो. पीतांबर दास जी ने कहा कि जयशंकर प्रसाद का साहित्य मनोवैज्ञानिक चेतना के धरातल पर स्थित है, जो दो रूपों में दिखाई पड़ती है। एक है जड़ और दूसरा है चेतना।

उन्होंने कहा कि जब मनुष्य बुद्धि और हृदय को साथ लेकर चलता है, तो उसके विकास की गति तय होती है। इसे कामायनी को पढ़ते हुए आसानी से समझा जा सकता है। यह जीवन का मनोविज्ञान है। वह अपने विचारों के द्वारा समस्या का समाधान करता है। ठीक उसी प्रकार से जयशंकर प्रसाद जी ने भी साहित्य के द्वारा मनोवैज्ञानिक धरातल पर समाज की उन तमाम विसंगतियों का समाधान करने का प्रयास किया, जिससे समाज को एक नई दिशा प्राप्त हो सके।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

💬 प्रश्नोत्तरी सत्र


❖ प्रथम प्रश्न के रूप में कामाख्या जी ने प्रश्न किया कि,

“अनुभव, अनुभूति और चेतना में क्या अंतर है?”


❖ तत्पश्चात जया ने प्रश्न किया कि,

“चेतन और अवचेतन मन क्या है?”


❖ और प्रकाश राय जी ने प्रश्न किया कि,

“प्रसाद जी अद्वैत शैव दर्शन के अलावा और किन-किन दर्शनों से प्रभावित थे? नाम बताइए।”


🌿 सभी के द्वारा किए गए प्रश्नों का उत्तर मुख्य वक्ताओं द्वारा अत्यंत संतोषजनक ढंग से दिया गया। उनके द्वारा दिए गए उत्तरों से सभी संतुष्ट हुए एवं सभी का मार्गदर्शन हुआ।


प्रश्नों की चर्चा-परिचर्चा के साथ ही प्रो. कुसुम शर्मा जी ने भी दिए गए विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि किस तरह से प्रसाद जी का साहित्य मनोवैज्ञानिक स्तर पर व्यक्ति के मन को स्पर्श करता है, चाहे वह स्त्री पात्र हो या पुरुष पात्र। जीवन में हर कोई तनाव से घिरा रहता है और उन समस्याओं को हल करने की कोशिश करता है। ऐसे में प्रसाद का साहित्य ऊर्जा के साथ समाधान का एक नया मार्ग प्रशस्त करता है।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━


🎙️ कार्यक्रम का संचालन

संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कुशल संचालन का कार्य बहुत ही दक्षता से संपन्न किया।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━


🙏 कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन 🙏


संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कविता प्रसाद जी द्वारा संपन्न किया गया। उन्होंने सभी वक्ताओं का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने प्रसाद जी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा-परिचर्चा भी की और यह भी कहा कि प्रसाद जी का साहित्य जनमानस को मनोवैज्ञानिक तौर पर सच में एक नई दिशा प्रदान करता है। अगर उनके साहित्य का गंभीरतापूर्वक अध्ययन किया जाए, तो सचमुच में वह जीवन की तमाम समस्याओं का समाधान कर देता है। ऐसे में हमें प्रसाद के साहित्य को अधिक से अधिक पढ़ना चाहिए।


🌺 अंत में, समापन से पूर्व डॉ. महालक्ष्मी केशरी जी ने कहा कि प्रसाद के संस्थान को और ऊँचाई तक ले जाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं और आगामी भविष्य में प्रसाद साहित्य पर और उत्तम कार्य किए जाएंगे। इन्हीं शब्दों के साथ उन्होंने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।@all



No comments:

Post a Comment

"हार्दिक शुभ दीपावली"

  ✦ साप्ताहिक संवाद सभा समाचार ✦  08 नवंबर 2026, (रविवार) Facebook Link: https://www.facebook.com/Drkavitaavdhesh दीपावली पर्व के पावन अवसर ...